February 9, 2026
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब, आर्म्स और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत कचिया चौक के आसपास एक अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के […]