December 23, 2025
कुख्यात अपराधी छोटू यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रंजा यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। कुख्यात अपराधी छोटू यादव के गिरोह से जुड़े सक्रिय अपराधकर्मी रंजन यादव उर्फ रंजा को गोपालपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी तथा शस्त्र अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनांक 22 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 10:10 बजे गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी रंजन यादव उर्फ रंजा अपने वासा में अवैध हथियार के साथ सोया हुआ है। सूचना की सत्यता जांचने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लतरा स्थित रंजन […]