February 13, 2026
दो लोडेड देसी कट्टा, .315 बोर की चार गोलियां, छह मोबाइल और अपाची बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार|| GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीएसपी-2 पंकज कुमार पासवान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी-2 ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घोघा थाना क्षेत्र के तीन युवक अपाची मोटरसाइकिल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीयूष कुमार (पिता–अनिल मंडल) एवं मुकेश कुमार (पिता–कामदेव यादव), दोनों निवासी आदर्शनगर फुलकिया […]