February 25, 2026
बैजानी में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के किनारे बनाए जा रहे सीढ़ी निर्माण कार्य, उच्च विद्यालय परिसर सहित पंचायत क्षेत्र में संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने पर […]