March 8, 2026
भागलपुर टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया दीप प्रज्वलन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और महापौर डॉ. वसुंधरा लाल सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद डीएसपी प्रेरणा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश […]