February 24, 2026
अफवाह के आधार पर व्यक्ति की पिटाई, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने किया हमला — पुलिस ने की अपील || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आशाटोल में एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना 23 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) है। ग्रामीणों ने अफवाह के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वर्तमान में घायल व्यक्ति अस्पताल में इलाजरत है तथा […]