February 25, 2026
गर्मी में बढ़ती अगलगी की घटनाएं, भागलपुर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फॉल्स कॉल से बढ़ी चिंता || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही जिले में आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। संभावित अगलगी की घटनाओं को देखते हुए भागलपुर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला अग्निशमन विभाग के पास वर्तमान में चार बड़ी दमकल गाड़ियां और नौ छोटी दमकल वाहन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में भी चौबीसों घंटे कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया जाता है, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा […]