March 7, 2025
आगामी होली पर्व के मद्देनजर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी व थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आगामी होली पर्व के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)/पुलिस उपाधीक्षक (प्र०), सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष शामिल हुए। उक्त बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिदुओं पर समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसमें सघन वाहन जॉच, गश्ती, निगरानी एवं आसूचना संग्रहण संबंधी कार्रवाई करने के साथ ही सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को लेकर निर्देशित किया गया। वही सभी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक बातों से अवगत कराने हेतु निर्देश दिया। निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर: गंभीर अपराधों […]