March 17, 2026
अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaरंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी फंटूश कुमार (30 वर्ष), पिता पारो मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सिमरिया निवासी सुबोध सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फंटूश कुमार अपने गांव के ही सुबोध सिंह के साथ बाइक से कटिहार जा रहे थे। इसी […]