November 5, 2025
अज्ञात ऑटो की टक्कर से घायल युवक की पटना ले जाते समय मौत ||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया-कालिंदीनगर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायागंज अस्पताल, भागलपुर से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाने के क्रम में मंगलवार सुबह रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कालिंदीनगर वार्ड संख्या 13 निवासी सौरव कुमार (25 वर्ष) पिता दिलीप प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को शाम के समय सौरव अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से रंगरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने उसकी बाइक […]