February 19, 2026
पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार स्थित जिक्छों पोखर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में कालीप्रसाद निवासी मो. आजीम के पुत्र मो. शाहिद की हालत गंभीर बताई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शाहिद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राहत एवं […]