Tag Archives: Ajad hind

Noimg

आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने खरीक बाजार में डकैती की घटना पर जताई चिंता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने खरीक बाजार स्थित सचिन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती की घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। विगत रात हुई इस डकैती में अपराधियों ने गेट का ग्रिल काटकर और ताला तोड़कर 3 करोड़ से अधिक कीमत का सोना और चांदी लूट लिया था। राजेंद्र यादव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने-चांदी की रिकवरी नहीं की जाती है, तो आजाद हिंद मोर्चा के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार को इस मामले में जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। DESK 04 B