July 13, 2025
अजगैबीनाथ धाम में पहली सोमवारी पर लाखों डाक कांवरियों ने लगाई गंगा में डुबकी, रवाना हुए देवघर ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेले की पहली सोमवारी को लेकर रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों डाक कांवरियों ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगाजल भरा और ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि डाक बम श्रद्धालु 105 किलोमीटर की दूरी 24 घंटे में पैदल तय करते हैं और देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल, महिला पुलिस और सैफ के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कांवरियों को कोई […]