January 24, 2026
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे का किया हवाई सर्वेक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे को लेकर बिहार सरकार की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार सरकार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाया। इसके बाद मसदी, कमरगंज और गनगनिया क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे के स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया गया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया गया। हवाई सर्वेक्षण के बाद कृष्णानंद स्टेडियम लौटने पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू सहित […]