July 7, 2025
अकबरनगर स्टेशन की बदहाली ने उजागर किए प्रशासनिक दावों के झूठ, श्रावणी मेला से पहले नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025अकबरनगर। श्रावणी मेला जैसे पवित्र अवसर को लेकर जहां एक ओर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं अकबरनगर रेलवे स्टेशन की जमीनी हकीकत इन दावों को पूरी तरह झूठा साबित कर रही है। स्टेशन की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है, जहां न तो साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है, न पेयजल, शौचालय, रौशनी, मार्गदर्शन केंद्र और न ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। हर साल सावन मास में जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों श्रद्धालु अकबरनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते देवघर की ओर प्रस्थान करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें भारी अव्यवस्था से गुजरना पड़ सकता है। भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम के बीच स्थित यह एक प्रमुख स्टेशन है, फिर भी यहां श्रद्धालुओं के बैठने […]