February 1, 2026
अकबरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभट्टे से काम कर लौट रहे थे घर, आरोपी बाइक चालक हिरासत में भागलपुर। भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चक नया टोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभास मंडल (60 वर्ष), निवासी मोती चक नया टोला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभास मंडल रोज की तरह भट्टे से काम कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। घटना की […]