June 27, 2025
अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। सुल्तानगंज रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डाउन लाइन पर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को दी, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने रेल पुलिस को सूचित किया। शव ट्रैक पर होने की वजह से […]