Tag Archives: akbarnagar Thana adhyaksh

Noimg

अकबरनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन निलंबित, वाहन छोड़ने के एवज में लेन-देन का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अकबरनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस आरोप के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने वाहन छोड़ने के एवज में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से पैसों की लेन-देन की थी। मामले के सामने आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राजीव रंजन का यह आचरण कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई की। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, भागलपुर रहेगा। वरीय […]