July 26, 2025
अलीगंज अवस्थित बागबाड़ी को बाजार समिति के रूप में किया जाएगा विकसित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। अलीगंज स्थित बागबाड़ी को अब बाजार समिति के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत, फेज वन में लगभग 89 करोड़ रुपए की लागत से बागबाड़ी में कई आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इस विकास कार्य में वाहनों के आने-जाने के लिए चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, इसके अलावा सब्जी मंडी, फल मंडी, आलू और प्याज की दुकानें, भंडार गृह, कैंटीन और दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। बाजार समिति के चारों ओर चाहरदीवारी का निर्माण होगा, वहीं ड्रेनेज की व्यवस्था और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बागबाड़ी का मुआयना किया और कृषि विभाग के अधिकारियों, पुल निर्माण निगम के अभियंताओं तथा सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ […]