July 3, 2025
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की समीक्षा को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक आयोजित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव जेड हसन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुँच रहा है या नहीं। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक मनीष कुमार, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मजहर अख्तर शकील, अल्पसंख्यक छात्रावास के अधीक्षक सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र […]