May 21, 2025
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प: सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार के भागलपुर जिले में स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन का रूपांतरण एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया है। एनएसजी-5 श्रेणी में शामिल यह स्टेशन अब न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, बल्कि इसकी डिज़ाइन में क्षेत्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत की छाप भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। 18.93 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास में सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग, दूरसंचार, लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज और रूफ प्लाजा जैसे ढाँचागत बदलाव शामिल हैं। आगमन और प्रस्थान खंडों का अलग विकास, आकर्षक मूर्तियां, सौंदर्यपूर्ण प्रकाश व्यवस्था और एक आधुनिक अग्रभाग स्टेशन को एक नई पहचान दे रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए निम्नलिखित […]