October 18, 2025
अंचलाधिकारी ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । प्रखंड संसाधन केंद्र पीरपैंती में आयोजित समारोह में अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रमंडल स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंचलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बुके और कलम भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाली प्रतिभावान खिलाड़ियों में सोनाक्षी, स्वीटी, हनी, नेहा, सुप्रिया, सोनम और रूबी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रखंड का नाम रोशन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक ओम कुमार, सर्वोत्तम शर्मा, हरिओम, अंकज मंडल और प्रीतम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवती रंजन पांडे ने उत्साहपूर्वक किया। अंचलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है […]