May 5, 2025
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल मिला विधायक ई. शैलेंद्र से, नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नौ सूत्री मांगों से जुड़ा ज्ञापन विधायक को सौंपा और मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन पर साकारात्मक पहल करने की अपील की। विधायक शैलेंद्र ने सचिवों को भरोसा दिया कि वे इन मांगों को संबंधित मंत्री के पास पहुंचाएंगे और विधानसभा के सदन में भी सरकार के समक्ष उठाएंगे। पंचायत सचिवों ने बताया कि सरकार नौ में से छह मांगों पर विचार कर रही है, लेकिन तीन अहम मांगों पर भी ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। इनमें पंचायत सचिवों के स्थानांतरण व पदस्थापन […]