October 11, 2025
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, घटनास्थल पर मौत ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया एनएच 31 साक्षी धर्मकांटा के पास घटी घटना नवगछिया में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लचर यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। हालात यह हैं कि यातायात थाना, हाइवे पुलिस और यातायात डीएसपी की मौजूदगी के बावजूद भी सड़कों पर बेतरतीब गति से दौड़ते वाहन लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे का है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक स्थित एनएच-31 पर साक्षी धर्मकांटा के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो ने 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनाथचक, वार्ड […]