November 23, 2025
अंतर प्रमंडल खो-खो प्रतियोगिता में भागलपुर का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में कटिहार में आयोजित अंतर प्रमंडल बालक खो-खो प्रतियोगिता (यू/14, यू/17 व यू/19) 20 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में भागलपुर प्रमंडल की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में विजेता का स्थान हासिल किया। यू/17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में भागलपुर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को एक पाली और 11 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं यू/19 वर्ग में भी भागलपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए मुंगेर प्रमंडल को एक पाली और 4 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यू/14 बालक वर्ग के फाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक […]