January 4, 2026
अनुमंडल गेट के पास बाइक दुर्घटना, पिता-पुत्र घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के अनुमंडल /कचहरी गेट के समीप एनएच 31 पर रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. तस्लीम और उनके पुत्र फरहान के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. तस्लीम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से उदाकिशुनगंज जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी गेट के पास अचानक आगे चल रही एक मैजिक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक मैजिक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पिता और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। […]