February 1, 2026
अनुमंडल कारा नवगछिया में प्रेम रावत के शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अनुमंडल कारा में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं की पहचान और मानसिक बल को मजबूत करने से संबंधित संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “ज्ञान का उपहार” प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को […]