Tag Archives: apradhik mamle mein

Noimg

आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भागलपुर न्यायालय से मिली जमानत || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा भागलपुर व्यवहार न्यायालय में एक पुराने आपराधिक मामले में सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला उस समय दर्ज हुआ था, जब वे भागलपुर नगर निगम में उप महापौर के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम कार्यकाल के दौरान राजेश वर्मा पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में चल रही सुनवाई के दौरान वे न्यायालय पहुंचे। अदालत में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर उन्हें जमानत प्रदान कर दी। सांसद की पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। DESK2025