February 12, 2026
अर्धनिर्मित नाले में निकली सरिया पेट में धंसी, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरामा इलाके में अर्धनिर्मित नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माणाधीन नाले से बाहर निकली लोहे की सरिया युवक के पेट में धंस गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अमरपुर द्वारा डुमरामा गांव में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। घायल युवक का घर भी निर्माण स्थल के पास ही है। बताया जाता है कि देर रात वह बाथरूम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अंधेरे में […]