January 18, 2026
आर्म्स एक्ट मामले में रंगरा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम भवानीपुर स्थित मुक्ति यादव के बासा पर हथियार से लैस दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुक्ति यादव के बासा से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 208/25 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी करण कुमार, पिता स्वर्गीय गुरुदेव यादव को गिरफ्तार […]