October 6, 2025
डॉल्फिन दिवस: एशिया के एकमात्र गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य भागलपुर में, संरक्षण को लेकर बढ़ रही चिंता ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिला भारत में ही नहीं, पूरे एशिया में अपने अनोखे गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। यह अभयारण्य सुलतानगंज के जहांगीरा से लेकर कहलगांव के बट्टेश्वर स्थान तक लगभग 60 किलोमीटर तक फैला हुआ है। गंगा की इन जलधाराओं में डॉल्फिन की उपस्थिति एक विशेष प्राकृतिक धरोहर है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग व पर्यटक प्रातः और संध्या समय नदी के किनारे आते हैं। हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व डॉल्फिन दिवस मनाया जाता है, ताकि इस विलुप्तप्राय प्रजाति के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। हालांकि आज भी डॉल्फिन को शिकार और जल-प्रदूषण जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी में लगे अवैध मछली पकड़ने के जाल डॉल्फिन के लिए जानलेवा साबित […]