January 8, 2026
श्रीपुर में अलाव से झुलसकर 65 वर्षीय वृद्धा घायल, अस्पताल में हुआ इलाज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेकने के दौरान आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल किसी तरह आग बुझाई और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया […]