January 4, 2026
एटीएम में कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया आवेदन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।स्टेशन रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में भागलपुर जिले के सिहकुंड थाना क्षेत्र निवासी रघुनंदन कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अज्ञात ठग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शांति कॉम्प्लेक्स, नवगछिया शाखा में है। 2 जनवरी को वह स्टेशन रोड स्थित अर्णव कंप्यूटर के सामने लगे एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्हें कुल 45 हजार रुपये की निकासी करनी थी। इस दौरान उन्होंने दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले। इसी बीच पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बार में ही रुपये निकालने की बात कहते हुए उनसे एटीएम कार्ड ले […]