January 6, 2026
मद्य-निषेध थाना नवगछिया की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य-निषेध विभाग, भागलपुर द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्य-निषेध थाना, नवगछिया की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार मद्य-निषेध थाना, नवगछिया की पुलिस टीम ने झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक अशोक लेलैंड कंपनी के छह चक्का ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई अवैध विदेशी शराब की कुल मात्रा 872.64 लीटर बरामद की […]