July 9, 2025
बीएयू, सबौर में मृदा मानचित्रण कार्यक्रम की पहली समीक्षा बैठक सम्पन्न ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भूमि प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक पहल भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने कृषि नवाचार और संसाधन-आधारित भूमि प्रबंधन को सशक्त बनाने हेतु “1:10k स्केल पर राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम” की पहली समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह परियोजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण विभाग द्वारा वित्तपोषित है, जिसे देश के अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों में से एक बीएयू को क्रियान्वयन हेतु सौंपा गया है। बैठक का आयोजन बीएयू अनुसंधान निदेशालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता निदेशक अनुसंधान एवं परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। परियोजना के अंतर्गत बिहार के सभी 38 जिलों में दो चरणों में विस्तृत मृदा मानचित्रण किया जाएगा। तीन वर्षों की […]