November 26, 2025
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाहोत्सव, भक्तों ने लिए दिव्य दांपत्य के संस्कार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता जानकी का पावन विवाहोत्सव बड़े ही विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जय-जयकार, मंगलगीत और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने दिव्य क्षणों के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। विवाह पंचमी की यह तिथि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वह पावन दिवस मानी जाती है, जब त्रेतायुग में श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था। माना जाता है कि यह विवाह केवल मानवीय संबंध नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा, प्रेम और त्याग की सर्वोच्च […]