Tag Archives: Badh piditon

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय का गेट तोड़कर किया प्रवेश, कैंपस में डाला डेरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के पास स्थित मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश कर लिया। प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से गेट में ताला लगाया गया था ताकि बाढ़ पीड़ित अंदर न जा सकें, लेकिन लगातार खराब होती हालात के बीच लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे दर्जनों ग्रामीण विश्वविद्यालय के उत्तरी गेट पर पहुंचे। वे अपने साथ घर का सामान, प्लास्टिक की चादरें और अन्य जरूरी सामान लेकर आए थे। गेट का ताला तोड़कर वे टिल्हा कोठी समेत परिसर के अन्य खुले स्थानों पर तंबू लगाकर ठहरने […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय के सामने शनिवार को बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने सीओ का घेराव कर खरी खोटी सुनायी. सीओ ने धरना-प्रदर्शन में उपस्थित सभी लोगों को 10 दिन में सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सात दिनों में नवगछिया अनुमंडल के सभी बाढ़ पीड़ितों को अविलंब सरकार की ओर से घोषित राशि को नहीं देने पर अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में विशाल जन आंदोलन कर धरना प्रदर्शन कर किया जायेगा, जिसके लिए सरकार व स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा. DESK 04 B

Noimg

बाढ़ पीड़ितों का हाल बेहाल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबाढ़बिहारDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बैकठपुर दुधैला पंचायत के दुधैला वन के वार्ड संख्या एक व दुधैला टू के अंतर्गत वार्ड संख्या दो , तीन , चार व पांच और चौहद्दी दियारा के वार्ड संख्या छह , कसमाबाद दियारा , गोपालपुर दियारा आदि जगहों में गंगा से आयी बाढ़ के कारण बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है. आलम यह है कि भारी असुविधा में बद्तर जिंदगी जीने के लिए लोग विवश है. दुधैला टू के लक्ष्मण मंडल, राजीव कुमार, पारो मंडल, शंकर मंडल, मूमा देवी , विनोदी मंडल, राजो देवी , मसोमात कलावती देवी, बेचो मंडल रूदल मंडल, उषा देवी सहित करीब पंद्रह सौ से अधिक परिवारों का घर डूब गया है. खाने- पीने की आवश्यक सामान अब खत्म […]