March 17, 2026
बैजानी में उमड़ी भीड़, जीविका दीदियों ने कहा— नीतीश भैया ही रहेंगे हमारे मुख्यमंत्री || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaरिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर भागलपुर जिले में समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैजानी गांव पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सभा स्थल पर पहुंची जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगी और वे ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें—यही उनकी इच्छा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। जीविका दीदियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है, जिससे उनके जीवन में बड़ा […]