January 14, 2026
बैजानी पंचायत में प्रस्तावित विवाह मंडप स्थल का बीडीओ ने किया निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत में सरकारी योजना के तहत प्रस्तावित विवाह मंडप के निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत द्वारा चिन्हित भूमि की तकनीकी एवं व्यावहारिक उपयुक्तता का आकलन करना था, ताकि निर्माण कार्य में भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अमित कुमार ने विवाह मंडप निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का गहन अवलोकन किया। उन्होंने भूमि की उपलब्धता, समतलता, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था तथा आसपास मौजूद बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य से पूर्व इन सभी पहलुओं का मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकारी राशि का सही उपयोग हो […]