May 14, 2025
बैसी में ऑटो पलटने से युवक घायल, नवगछिया अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी में मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान साधोपुर निवासी जागों मंडल के पुत्र लूखो मंडल के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ऑटो कैसे पलटा, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। DESK2025