June 14, 2025
बाखरपुर दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गंगा नदी से युवक और महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। दरअसल, 13 जून को कटिहार जिले के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में एक युवक और एक महिला का शव तैरता मिला था। पुलिस ने शवों की पहचान बंटी कुमार सिंह और उमा देवी के रूप में की। जांच के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि उमा देवी की हत्या उसी के पति भिखारी सिंह ने की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने […]