February 9, 2026
बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा आयोजित ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaएक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग नवगछिया के बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में सोमवार को जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही विद्यालय परिसर में चहल-पहल रही। आयोजकों के अनुसार इस लिखित परीक्षा में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देते नजर आए। परीक्षा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जो 50 अंकों के थे। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई थी। प्रश्न पत्र […]