February 25, 2026
बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतिभागियों का होगा सम्मान समारोह आज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट के प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह (अवार्ड शो) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन मंडली की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। Chanchal Jha