January 29, 2026
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता रथ रवाना || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaकानून और दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी भागलपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ निकाला गया। इस जागरूकता रथ को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय परिसर से जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानूनों, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। रथ पर लगाए गए बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि बाल विवाह न केवल अपराध […]