March 8, 2026
बाली में भारत को चैंपियन बनाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaबिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक ने बुके व अंगवस्त्र देकर किया सम्मान, क्षेत्र का गौरव बताया नवगछिया :इंडोनेशिया के बाली में आयोजित भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय सीनियर एवं अंडर-21 बाल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी सूरज कुमार को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने सूरज कुमार को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज कुमार बिहपुर प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड संख्या-4 निवासी पंकज पासवान और गुड़िया देवी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बताया गया कि इंडोनेशिया के बाली में 14 से 19 […]