December 21, 2025
साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभंकर जारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त आयोजन से बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का शुभंकर आज जारी किया गया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित की जा रही है। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभंकर का अनावरण करते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, भूटान, नेपाल तथा मेजबान भारत की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल भारतीय बॉल बैडमिंटन के […]