February 25, 2026
बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए आधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य दिनकर आचार्य ने फीता काटकर इस नई सुविधा की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एनसीसी कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा, हवलदार राजेश रंजन सहित शिक्षकगण एवं महाविद्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने इस पहल को कैडेट्स के प्रशिक्षण और शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा ने बताया कि महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय प्रसाद सिंह गंगा तथा प्रबंधन समिति के सहयोग से यह अत्याधुनिक स्मार्ट […]