February 12, 2026
भारत बंद का असर भागलपुर में दिखा, बैंक बंद कर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और किसान संगठनों के समर्थन से आहूत भारत बंद का असर भागलपुर में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और कई बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक कर्मचारियों ने शाखाओं के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस बंद में इंटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवाकर्मियों की यूनियन, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनें शामिल रहीं। यूनियनों का कहना है कि पिछले वर्ष लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) ने 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह ली है, जिससे कर्मचारियों के अधिकार […]