Tag Archives: Banka mein

Noimg

बांका में प्रसव के दौरान महिला और जुड़वां बच्चों की मौत, क्लिनिक संचालक फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार स्थित करसोप रोड पर बने निजी क्लिनिक मंजू देवी सेवा सदन में बुधवार रात बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। प्रसव के दौरान 25 वर्षीय महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरौथा गांव निवासी रवीश कुमार की पत्नी रोमा कुमारी के रूप में हुई है। यह उसका पहला प्रसव था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह रोमा को प्रसव पीड़ा हुई थी। आशा कार्यकर्ता की मदद से उसे शंभूगंज सीएचसी लाया गया, जहां जांच के दौरान गर्भ में स्वस्थ जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई। इसके बाद आशा कार्यकर्ता के बहकावे में आकर परिजन रोमा को निजी क्लिनिक ले गए। परिजनों का आरोप है कि […]

Noimg

बांका में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जिले के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बौसी ब्लॉक मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और राजलक्ष्मी नामक यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को मामूली क्षति पहुंची। इस दुर्घटना में बस सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बौसी थाना के एसआई विनय कांत और एसआई गोरखनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बौसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप […]

Noimg

बांका में कुट्टी मशीन से गला कटने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बांका। जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज गांव में कुट्टी मशीन से गला कट जाने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी जय कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय कृष्ण सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ अचानक फिसल गया और गर्दन कुट्टी मशीन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनका गला बुरी तरह कट गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल जय कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के […]