August 23, 2025
बरारी कॉलोनी में भव्य कलश शोभायात्रा, मंदिर निर्माण को लेकर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के बरारी कॉलोनी में रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद नवयुवक संघ की ओर से मंदिर निर्माण के लिए भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही सैकड़ों माताओं-बहनों और अभिभावकों ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कलश शोभायात्रा ने समाज में एकजुटता का संदेश दिया है। वहीं मंदिर निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर और भी समृद्ध होगी। DESK2025